कन्नड़ मूवी कांतारा की अब तक कई सिलेब्स और क्रिटिक तारीफ कर चुके हैं। रीसेंट रिऐक्शन कंगना रनौत का आया है। फिल्म देखकर लौटने के बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर किया। उनका दिल इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने एक और पोस्ट लिखा। इसमें कहा है कि कांतारा को अगले साल भारत से ऑस्कर्स के लिए एंट्री मिलनी चाहिए। कंगना ने डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की और फिल्म को भारत का सही रिप्रेजेंटेशन बताया है।कांतारा फिल्म को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। फिल्म की लेटेस्ट फैन कंगना रनौत हैं। वह गुरुवार शाम फिल्म देखने पहुंचीं। इसके बाद इसकी तारीफ में एक वीडियो पोस्ट किया है। कंगना इस वीडियो में कहती दिख रही हैं, मैं फैमिली के साथ एक फिल्म देखकर आ रही हूं, जिसका नाम है कांतारा। मैं अभी तक कांप रही हूं। क्या धमाकेदार अनुभव था, ऋषभ शेट्टी आपको सलाम है। सिनेमा और फिल्म इसीलिए होती हैं। सिनेमा इसीलिए होता है। मैंने थिएटर में कई लोगों को कहते सुना कि ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। मुझे नहीं लगता कि इस एक्सपीरियंस से मैं एक हफ्ते तक उबर पाऊंगी।एक और इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना ने लिखा है, मुझे लगता है कि कांतारा को अगले साल ऑस्कर्स में एंट्री मिलनी चाहिए, मुझे पता है कि साल बाकी है और बेहतर फिल्में आ सकती हैं। लेकिन ऑस्कर से ज्यादा ये जरूरी है कि दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व सही तरीके से होना चाहिए। यह रहस्यों और साधकों की धरती है जिसे समझा नहीं जा सकता बस गले लगाया जा सकता है। भारत एक चमत्कार है अगर आप मतलब निकालने की कोशिश करेंगे तो सिर्फ फ्रस्ट्रेट हो जाएंगे लेकिन अगर इन चमत्कारों के सामने समर्पित हो जाएंगे तो आप भी चमत्कार बन जाएंगे। कांतारा एक अनुभव करने वाली हकीकत है जिसे दुनिया को जरूर अनुभव करना चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कांतारा देखकर लौटीं कंगना रनौत बोलीं- मैं कांप रही हूं, एक हफ्ते तक ठीक नहीं हो पाऊंगी
Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878