डेस्क (THN Network)
पीएम नरेन्द्र मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में हैं। बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल में शिखर सम्मेलन हो रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम का जोरदार स्वागत किया। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मोदी ने अपने संबोधन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर खुलकर अपनी बात रखी। मोदी ने कहा कि कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व में तबाही मचाई है। हमें युद्ध विराम का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था, जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।
#WATCH | US President Joe Biden walks over to PM Narendra Modi before the start of #G20Summit in Bali, Indonesia.
(Source: DD) pic.twitter.com/2ULTveCaqh
— ANI (@ANI) November 15, 2022